Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsDM Reviews Revenue Work Strict Deadlines Set for Pending Payments and Farmer Registrations
31 अक्तूबर तक सभी लंबित भुगतान निपटाने के आदेश

31 अक्तूबर तक सभी लंबित भुगतान निपटाने के आदेश

संक्षेप: Shahjahnpur News - डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कैंप कार्यालय पर राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति, एसीपी, और अर्जित अवकाश के मामलों की समीक्षा की। सभी देयकों का भुगतान 31 अक्टूबर...

Sun, 26 Oct 2025 10:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने तहसीलों के कार्मिकों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति, एसीपी, अर्जित अवकाश और अन्य लंबित आवेदनों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकार के देयकों का भुगतान 31 अक्टूबर तक हर हाल में पूरा किया जाए। तहसील तिलहर में सबसे अधिक आवेदन लंबित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को 27 अक्टूबर तक सभी भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय पर भुगतान न होने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।

डीएम ने सभी लेखपालों को मानव संपदा पोर्टल पर परिचय पत्र और फोटो अपडेट कराने के निर्देश दिए और कहा कि जिनका एनपीएस अकाउंट नहीं खुला है, वे तत्काल इसे सक्रिय करें। उन्होंने आपदा, पशु हानि और मकान क्षति के मामलों में लंबित भुगतान शीघ्र कराने को कहा। कृषि निवेश के सभी मामले 10 नवंबर तक निस्तारित करने और कृषक दुर्घटना बीमा के लंबित प्रकरणों को 31 अक्टूबर तक निपटाने के आदेश दिए। फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के लिए डीएम ने निर्देश दिया कि जिन लेखपालों की प्रगति 60 प्रतिशत से कम होगी, उनके अक्टूबर माह का वेतन रोका जाएगा। डीएम ने कहा कि प्रत्येक लेखपाल को प्रतिदिन फार्मर रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य दिया जाए, ताकि कोई भी कृषक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित न रह जाए। बैठक में एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, कृषि उपनिदेशक पीके सिंह और सभी एसडीएम मौजूद रहे।