बिना नक्शा पास निर्माण पर सख्ती, ऐसे सभी कार्य रुकवाए जाएंगे

Apr 07, 2026 02:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जिले में बिना नक्शा पास कराए हो रहे निर्माण कार्यों को तुरंत रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर निकायों की समीक्षा बैठक में कहा कि बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने हाउस टैक्स और वाटर टैक्स वसूली को प्राथमिकता देने की बात भी की।

बिना नक्शा पास निर्माण पर सख्ती, ऐसे सभी कार्य रुकवाए जाएंगे

जिले में बिना नक्शा पास कराए हो रहे निर्माण कार्यों पर सख्ती करते हुए डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने ऐसे सभी निर्माण तत्काल प्रभाव से रुकवाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को कैम्प कार्यालय सभागार में आयोजित नगर निकायों की समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना स्वीकृत नक्शे के कोई भी निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए और उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई की जाए। बैठक में नगर निकायों के विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने हाउस टैक्स और वाटर टैक्स की वसूली को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि टैक्स वसूली को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए नागरिकों को उनके बिल की जानकारी व्हाट्सएप और एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए।

विज्ञापन व्यवस्था को लेकर भी डीएम ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्रों में विज्ञापन लगाने के लिए निर्धारित स्थानों का चयन कर बायलॉज तैयार किए जाएं और अनधिकृत रूप से लगे सभी होर्डिंग और बैनर हटाए जाएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।