ग्राम पीपरोला अहमदपुर में डीएम ने किया मुक्तिधाम का लोकार्पण
Shahjahnpur News - मुक्तिधाम का फीता काटकर लोकार्पण करते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी।शाहजहांपुर, संवाददाता। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम पीपरोला अह

शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम पीपरोला अहमदपुर में कृभको फर्टिलाइजर्स द्वारा सीएसआर निधि से निर्मित मुक्तिधाम का फीता काटकर इसका लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मुक्तिधाम परिसर का निरीक्षण किया और वृक्षारोपण भी किया। डीएम ने निर्देश दिए कि परिसर में सूचना बोर्ड स्थापित किया जाए और श्रीमद्भगवद्गीता के प्रेरणादायक श्लोक अंकित कराए जाएं, ताकि आने वाले लोगों को आध्यात्मिक संदेश मिले। इसके बाद जिलाधिकारी ने कृभको फर्टिलाइजर्स फैक्ट्री का दौरा किया। फैक्ट्री परिसर में स्थित पुष्प वाटिका में वृक्षारोपण करने के साथ ही उन्होंने अमोनिया प्लांट का निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें फैक्ट्री की स्थापना, उत्पादन प्रक्रिया और अमोनिया प्रोसेसिंग के विभिन्न चरणों से अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गुणवत्ता, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


