फार्मर रजिस्ट्री में कोटेदार और प्रधान का लें सहयोग : डीएम
Shahjahnpur News - फार्मर रजिस्ट्री अभियान को लेकर बैठक करते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह। शाहजहांपुर। फार्म रजिस्ट्री को लेकर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में

शाहजहांपुर। फार्म रजिस्ट्री को लेकर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई। डीएम ने छह से 15 अप्रैल तक अभियान के दौरान जिले के सभी किसानों का पंजीकरण कराने और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा, कृषि सब्सिडी और किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर, कोटेदार और प्रधान से सहयोग लेकर किसानों को व्यक्तिगत रूप से प्रेरित करने और मिशन मोड में शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया। मुख्य विकास अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


