जैतीपुर गोशाला विस्तार में देरी पर बीडीओ और सचिव से स्पष्टीकरण

Dec 17, 2025 01:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - जैतीपुर खंड में गोशाला विस्तार की स्थिति संतोषजनक नहीं होने पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बीडीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मॉडल ग्राम बनाने के लिए गांवों में घर-घर कूड़ा संग्रह और यूजर चार्ज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। लापरवाह सचिवों को निलंबित करने की चेतावनी दी गई है।

जैतीपुर गोशाला विस्तार में देरी पर बीडीओ और सचिव से स्पष्टीकरण

जैतीपुर खंड में गोशाला विस्तार की स्थिति को संतोषजनक नहीं मिलने पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने और सचिव से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश मंगलवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला स्वच्छता समिति और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक में दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने विकासखंडों में एक-एक गांव को मॉडल ग्राम बनाने के लिए निर्देशित किया। मॉडल ग्राम में कूड़ा गाड़ियों द्वारा घर-घर कूड़ा संग्रह की व्यवस्था सुनिश्चित करने और प्रत्येक घर से 50 रुपए प्रति माह यूजर चार्ज लेने का आदेश दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लापरवाही करने वाले सचिवों को निलंबित करने और खराब सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत कर फोटो एक सप्ताह में उपलब्ध कराने की भी हिदायत दी गई। गोशालाओं के निर्माण, क्षमता वृद्धि और चारागाह की स्थिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निराश्रित गोवंश को गौशालाओं में रखा जाए। उन्होंने साफ कहा कि गौशाला निर्माण या विस्तार में सहयोग न करने वाले ग्राम प्रधानों की पावर सीज की जाएगी। जैतीपुर में कार्य में देरी पर बीडीओ और सचिव को कड़ी प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गौशालाओं में ठंड से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, परियोजना निदेशक अवधेश राम, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।