सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश, हाईवे पर ई-रिक्शा संचालन होगा प्रतिबंधित

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा, परिवहन सुरक्षा एवं विद्यालय सुरक्षा पर बैठक हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुधारने पर जोर दिया गया। हाईवे पर ई-रिक्शा पर प्रतिबंध, हेलमेट और सीट बेल्ट के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश, हाईवे पर ई-रिक्शा संचालन होगा प्रतिबंधित

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में सड़क सुरक्षा, परिवहन सुरक्षा एवं विद्यालय सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने पर जोर दिया गया। डीएम ने निर्देश दिए कि हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाए। साथ ही दोपहिया वाहनों पर हेलमेट और चारपहिया में सीट बेल्ट न लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एआरटीओ को निर्देशित किया कि 10 से अधिक चालान वाले वाहनों की सूची तैयार कर उन्हें ब्लैकलिस्ट या सीज किया जाए।

एनएचएआई के प्रतिनिधि को एनएच-30 पर बने अवैध कट तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए गए।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।