ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरगुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर सजा दीवान श्रद्धालुओं ने टेका माथा, देखें Video

गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर सजा दीवान श्रद्धालुओं ने टेका माथा, देखें Video

गुरु गुरुनानक देव जी के 550वे प्रकाश पर्व पर मंगलवार को शाहजहांपुर के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इससे पूर्व हरेंद्र सिंह बाबा, परमजीत सिंह बाबा की ओर से...

गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर सजा दीवान श्रद्धालुओं ने टेका माथा, देखें Video
हिन्दुस्तान संवाद,शाहजहांपुरTue, 12 Nov 2019 01:21 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरु गुरुनानक देव जी के 550वे प्रकाश पर्व पर मंगलवार को शाहजहांपुर के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इससे पूर्व हरेंद्र सिंह बाबा, परमजीत सिंह बाबा की ओर से शुरू कराए गए अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के उपरांत आरती सुखमनी सेवा सोसायटी की ओर से चल रहे पाठों की लड़ी का समापन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन गुरुद्वारा में बनाए गए नए गुरु नानक हॉल में किया गया, जिसमें हरजीत कौर, हरमीत कौर आदि ने शबद गायन किया। दिल्ली से विशेष तौर पर पहुंचे भाई हाकिम सिंह ने शबद गायन करते हुए गुरु नानक देव जी के पद चिन्हों पर चलने का संदेश दिया।

अमृतसर से आए हुए भाई जगजीत सिंह ने गुरवाणी शबद गायन कर सबका मन मोह लिया। धार्मिक सचिव जगजीत सिंह ने संचालन करते हुए बताया कि गुरु नानक देव जी आज ही के दिन ननकाना साहिब की पावन धरती पर 550 वर्ष पूर्व अवतरित हुए थे और दुनिया का भ्रमण कर उन्होंने सबकी जिज्ञासाओं को शांत किया,  सबका भला किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। फूलों से सुसज्जित पालकी पर गुरु ग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका।

ननकाना साहिब, करतारपुर साहिब यात्रा कर आए परमजीत सिंह बग्गा, राजेंद्र सिंह बजाज, जगजीत सिंह, जीत सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। हरविंदर सिंह बाबा को कमलेश कौर माटा ने सम्मानित किया। महासचिव हरभजन सिंह दुआ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जुझार सिंह ने सभी को बधाई दी और गुरु देव महाराज के उद्देश्यों पर चलने का संदेश दिया। अध्यक्ष बीबी कमलेश कौर ने सभी का आभार व्यक्त किया। गुरुद्वारा परिसर के पुनर्निर्माण में जुझार सिंह मोंगा, सतवंत कौर के विशेष सहयोग के लिए भी आभार जताया। लंगर की सेवा में करतार सिंह, मनजीत सिंह, महेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह गांधी, राजेंद्र आदि का योगदान रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें