आर्य समाज ग्राउंड में दिवाली एक्जीबिशन लगाई

Oct 18, 2024 10:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में ओमर वैश्य महिला परिषद द्वारा आर्य समाज ग्राउंड में दिवाली एक्जीबिशन का आयोजन किया गया। उद्घाटन एमएलसी डा. सुधीर गुप्ता और अन्य प्रमुख लोगों ने किया। एक्जीबिशन में विभिन्न प्रकार के...

आर्य समाज ग्राउंड में दिवाली एक्जीबिशन लगाई

शाहजहांपुर। ओमर वैश्य महिला परिषद की ओर से आर्य समाज ग्राउंड में दिवाली एक्जीबिशन लगायी गई। उदघाटन एमएलसी डा. सुधीर गुप्ता, महापौर अर्चना वर्मा, पुवायां चेयरमैन संजय गुप्ता द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप कृष्ण नंदन सिंह रीजनल मैनेजर हैवेल्स, जसविंदर सिंह बजाज, विनोद कुमार गुप्ता सर्राफ़, डा. परविंदर सिंह ने पदाधिकारियों ने शाल व स्मृति चिन्ह देकर सभी को सम्मानित किया। एग्जिबीशन में कान्हा की खूबसूरत पोशाकें, झूला और बेड, दिवाली की सजावट की वस्तुएं, डेकोरेटेड दीये, मोमबत्ती और रंगोली, सूट, लहंगा और साड़ियां, वेस्टर्न और इंडो वेस्टर्न ड्रेस, ब्रांडेड पर्स और हैंडबैग, ज्वैलरी आदि के स्टाल लगाए गए। महिलाओं ने करवाचौथ को लेकर मेहंदी लगवाई । बच्चों ने गेम खेलें और सभी ने लाइव सिंगिंग का आनंद लिया। ओमर वैश्य महिला परिषद की अध्यक्षा सोनिया गुप्ता ने बताया कि एक्जीबिशन की तैयारी बहुत दिनों पहले से चल रही थी। वरिष्ठ उपाध्यक्षा नीलम गुप्ता, महामंत्री रीता गुप्ता, कोषाध्यक्षा नीरू गुप्ता, सांस्कृतिक मंत्री शैली गुप्ता, स्वागत मंत्री राधा गुप्ता व पुष्पा गुप्ता, रमन गुप्ता, गीता गुप्ता, सुनीता गुप्ता, अमिता गुप्ता, अंजली गुप्ता, रश्मि गुप्ता मौजूद रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।