Shahjahnpur News: सिविल सर्विसेज के 31 अधिकारी-कर्मचारी मंडलीय चयन ट्रायल के लिए चयनित

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर में जिला खेल कार्यालय ने सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल आयोजित किए। 31 अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया, जिसमें विभिन्न खेलों में उनकी प्रतिभा का परीक्षण किया गया। सभी प्रतिभागियों का मंडलीय चयन ट्रायल के लिए चयन हुआ, जो बरेली में 18-19 अगस्त को होगा।

Shahjahnpur News: सिविल सर्विसेज के 31 अधिकारी-कर्मचारी मंडलीय चयन ट्रायल के लिए चयनित

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिला खेल कार्यालय ने गुरुवार को सिविल सर्विसेज के जनपदीय चयन ट्रायल कराए। इसमें न्यायालय, विकास, लोक निर्माण, जिला पूर्ति, स्वास्थ्य, पंचायती राज, उद्यान, वाणिज्य कर और राजकीय पॉलिटेक्निक समेत विभिन्न विभागों के 31 अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा, अपर सिविल जज तान्या सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय पाल वर्मा, चंकी पांडे, आनंद कुमार और अमित कुमार समेत सभी 31 प्रतिभागियों का मंडलीय चयन ट्रायल के लिए चयन हुआ। ट्रायल में बैडमिंटन, क्रिकेट, भारोत्तोलन, शतरंज, एथलेटिक्स, हॉकी, कैरम, कबड्डी और खो-खो सहित विभिन्न खेलों में प्रतिभागियों की प्रतिभा परखी गई। मंडलीय चयन ट्रायल 18 और 19 अगस्त को क्षेत्रीय खेल कार्यालय, डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में होंगे।

ट्रायल जिलाधिकारी के प्रतिनिधि पीडी डीआरडीए अवधेश राम, जिला क्रीड़ा अधिकारी और राष्ट्रीय खिलाड़ी निशांत कुमार की निगरानी में संपन्न हुए। आयोजन में प्रशिक्षक मुजाहिद अली, पंकज कुमार, शकील अहमद और इरफान खान का सहयोग रहा। प्राथमिक उपचार के लिए डॉ. उस्मान खान व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: सिविल सर्विसेज के 31 अधिकारी-कर्मचारी मंडलीय चयन ट्रायल के लिए चयनित