ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरमुआवजे के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष ने डीएम को लिखा पत्र

मुआवजे के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष ने डीएम को लिखा पत्र

शाहजहांपुर।बेमौसम बारिश से किसानों की बर्बाद हुई फसलों को मुआवजा समय से मिल सके। इसके लिए शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने डीएम को पत्र...

मुआवजे के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष ने डीएम को लिखा पत्र
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSat, 25 Mar 2023 12:40 AM
ऐप पर पढ़ें

शाहजहांपुर।

बेमौसम बारिश से किसानों की बर्बाद हुई फसलों को मुआवजा समय से मिल सके। इसके लिए शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने डीएम को पत्र लिखकर बताया कि जनपद में बेमौसम बरसात से किसानों की गेंहू, सरसों,आलू की फसल लगभग 40-60 फीसदी नष्ट हो गई है।ऐसी स्थिति में तहसील स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों को माध्यम से जल्द सर्वे कराकर किसानों को आर्थिक मदद दी जाए। वहीं दूसरी ओर पुवायां विधायक चेतराम ने भी डीएम को पत्र लिखकर बताया कि उनकी विधानसभा में बंडा,खुटार, पुवायां, सिंधौली में फसलों को बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है। जिससे किसान परेशान हैं।‌जल्द सर्वे कराकर चारों ब्लाकों में किसानों को मुआवजा दिया जाए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें