Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsDistrict Magistrate Takes Strict Action Against Slow Progress in Special Enumeration Drive
सख्ती: अधिशासी अभियंता सहित अवर अभियंताओं से स्पष्टीकरण

सख्ती: अधिशासी अभियंता सहित अवर अभियंताओं से स्पष्टीकरण

संक्षेप:

Shahjahnpur News - जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में सुस्ती पर अधिकारियों की बैठक में कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने गणना प्रपत्रों की उपलब्धता और डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा की। धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि 30 नवंबर तक सभी कार्य पूर्ण हों। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

Nov 27, 2025 02:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

जिला प्रशासन द्वारा संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में सुस्ती पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए कड़ा रुख अख्तियार किया। बैठक में डीएम ने नगर क्षेत्र में लगाए गए जिला स्तरीय अधिकारियों से गणना प्रपत्रों की उपलब्धता और डिजिटाइजेशन की वास्तविक प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र राघवेंद्र की प्रगति अत्यंत धीमी पाई गई, जिस पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताते हुए उनका स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही निर्देश दिया कि उनके अधीनस्थ सभी अवर अभियंताओं से भी स्पष्टीकरण लिया जाए, क्योंकि अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 30 नवंबर तक गणना प्रपत्रों के संग्रह से लेकर डिजिटाइजेशन तक का कार्य सौ प्रतिशत पूरा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को आदेशित किया कि सुपरवाइजर एवं बीएलओ के साथ समन्वय बैठकों को नियमित रूप से करते हुए प्रपत्रों का तत्काल संग्रह सुनिश्चित करें। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि बीएलओ प्रतिदिन 100 फॉर्मों का डिजिटाइजेशन अवश्य पूरा करें, जबकि जिले में तैनात अधिकारी प्रतिदिन 1200 से 1500 गणना प्रपत्र जमा करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के दौरान बिना अनुमति किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। बैठक में नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।