Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsElection Officer Discusses Polling Station Restructuring for Better Voter Experience
मतदेय स्थलों के पुनर्संयोजन पर डीएम ने ली बैठक, आज सुझाव का अंतिम दिन

मतदेय स्थलों के पुनर्संयोजन पर डीएम ने ली बैठक, आज सुझाव का अंतिम दिन

संक्षेप:

Shahjahnpur News - जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। चुनावों में मतदाताओं को बेहतर अनुभव देने के लिए मतदेय स्थलों के संभाजन प्रस्तावों पर चर्चा की गई। सभी दलों को सुझाव 19 नवंबर 2025 तक प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। विशेष ध्यान 1200 से अधिक मतदाता वाले बूथों के विभाजन पर दिया गया है।

Nov 18, 2025 10:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को मतदेय स्थलों के संभाजन प्रस्तावों पर राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी चुनावों में मतदाताओं को बेहतर अनुभव और अधिक सुगमता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रस्तावित बदलावों पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने सभी राजनीतिक दलों को निर्देश दिया कि वे मतदेय स्थलों के संभावित पुनर्संयोजन से संबंधित सुझाव, आपत्तियाँ या संशोधन प्रस्ताव 19 नवंबर 2025 की शाम तक जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि 1200 से अधिक मतदाता वाले बूथों के विभाजन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे मतदान प्रक्रिया सुचारु और सुविधाजनक हो सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा है कि बहुमंजिला भवनों, ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी, आरडब्ल्यूए कालोनियों में यदि भूतल पर सामुदायिक हॉल या सामान्य सुविधा क्षेत्र उपलब्ध हो तो वहां नए मतदेय स्थल स्थापित किए जा सकते हैं। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्रों की झुग्गी बस्तियों तथा बाहरी विकसित इलाकों में भी जरूरत के अनुसार नए बूथ प्रस्तावित करने के निर्देश दिए गए हैं।