ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरबसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को बांटे कपड़े

बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को बांटे कपड़े

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 65वें जन्मदिन पर जरूरतमंदों की मदद की...

बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को बांटे कपड़े
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरFri, 15 Jan 2021 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 65वें जन्मदिन पर जरूरतमंदों की मदद की गई। बाबा विश्वनाथ मंदिर के पास बसपा नेता व नौशाद कुरैशी ने जरूरतमंदों को शाल और कपड़ों का वितरण किया। इस बीच मायावती की लंबी उम्र की कामना भी की गई। इस मौके पर बरेली मंडल के सेक्टर प्रभारी राजेश्वर सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष जदुवीर गौतम, आदर्श गौतम, नगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हाजी असलम खां, राम रक्षपाल, हाजी शबरेज खान, खुर्शीद कुरैशी, अदनान कुरैशी, सोहेल खां, इन्तेशा शाह वारसी, फुरकान मंसूरी आदि मौजूद रहे।

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 65वां जन्मदिन जनकल्यणकारी दिवस के रूप में गांधी भवन में मनाया गया। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए बसपा के कार्यकाल को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

शुक्रवार को मुख्य अतिथि बरेली मंडल के को-आर्डिनेटर जयपार्ल ंसह ने कहा कि बसपा राजनीतिक पार्टी के साथ बहुजन समाज में जन्में संतों, महापुरुषों का मिशन है। इस मिशन के लिए बाबा साहब व कांशीराम ने लंबा संघर्ष किया। मायावती ने अपने कार्यकाल में सर्व समाज के हित में कल्याण के लिए काम किया।

उन्होंने अपने कार्यकाल में कई जनहित की योजनाओं को चलाकर आमजन को राहत दी। नगर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी हाजी असलम खां ने कहा कि बसपा विशेषकर गरीबों, कमजोर व उपेक्षित वर्गोंं के हितों का कल्याण करने वाली पार्टी है। मायावती के शासन में सभी वर्गों के लोगों को मान और सम्मान हासिल हुआ। उन्होंने कहा कि आने वाला समय बसपा है। क्योंकि, जनता आज भी मायावती के शासन को याद कर रही है। जदुवीर गौतम की अध्यक्षता में हुए आयोजन में राम रक्षपाल ने संचालन किया। कार्यक्रम में राजेश्वर सिंह, राजेश कश्यप, रुम सिंह यादव, केपी सिंह यादव, अनिभव शर्मा, सर्वेश मिश्रा धांधू, अवधेश वर्मा, राम कुमार मौर्या आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान महेश चंद्र गौतम ने अतिथियों को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। वामसेफ संयोजक बृजेश वर्मा ने समाज की पुस्तक दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें