धर्मापुर प्रीमियर लीग का आगाज, महोलिया एक्स वन की रोमांचक जीत

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - कस्बा बंडा के धर्मापुर मोहल्ले में धर्मापुर प्रीमियर लीग का उद्घाटन पूर्व ब्लाक प्रमुख कृपाल सिंह ने किया। पहले मुकाबले में महोलिया एक्स वन ने पिपरगहना एक्स वन को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हराया। महोलिया के जसकरन ने 44 रनों की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता।

धर्मापुर प्रीमियर लीग का आगाज, महोलिया एक्स वन की रोमांचक जीत

कस्बा बंडा के मोहल्ला धर्मापुर में आयोजित धर्मापुर प्रीमियर लीग का शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख कृपाल सिंह ने किया। उद्घाटन मुकाबले में महोलिया एक्स वन टीम ने पिपरगहना एक्स वन को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर महोलिया टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पिपरगहना टीम ने 14 ओवर में 3 विकेट खोकर 116 रन बनाए, जिसमें शिवम और राशिद ने 46-46 रनों की शानदार पारियां खेलीं। महोलिया की ओर से युवराज और सद्दाम ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए महोलिया एक्स वन ने 13.5 ओवर में एक विकेट से जीत दर्ज की।

जसकरन ने 44 रनों की अहम पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। इस मौके पर आयोजक व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।