ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरमंदिरों में देवी मां के दर्शन को उमड़े भक्त

मंदिरों में देवी मां के दर्शन को उमड़े भक्त

शारदीय नवरात्र के चलते देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को देवी मां के छठे स्वरूप माता कात्यायनी का पूजन किया गया। इस दौरान देवी के दर्शन और पूजन के साथ महिलाओं ने भजन भी...

मंदिरों में देवी मां के दर्शन को उमड़े भक्त
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरTue, 16 Oct 2018 12:23 AM
ऐप पर पढ़ें

शारदीय नवरात्र के चलते देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को देवी मां के छठे स्वरूप माता कात्यायनी का पूजन किया गया। इस दौरान देवी के दर्शन और पूजन के साथ महिलाओं ने भजन भी गाए।

शहर के चौक स्थित फूलमती देवी मंदिर में सोमवार को मेला जैसा माहौल रहा। मंदिर की दूर-दूर तक मान्यता होने की वजह से माता के दर्शन को भक्तों का तांता लगा रहा। दुर्गा माता मंदिर के सुबह के श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन किए। माता को प्रसाद का भोग लगाया गया। इससे पहले मंदिर पुजारी ने देवी मां का श्रृंगार किया। लाल जोड़े में देवी मां की प्रतिमा बड़ी मनोहारी लग रही थी। ओसीएफ इस्टेट स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में दुर्गा पूजा की तैयारियां भी शुरू हो गई। देवी मां की प्रतिमा की स्थापना की गई, जिनके दर्शन के लिए लोग मंदिर पहुंचे। इसके साथ ही बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा बनखंडी नाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर, नव दुर्गा मंदिर आदि में भी भक्तों का तांता लगा रहा। घरों में नवरात्र का व्रत रखने वाले भक्तों ने सुबह नहा धोकर देवी मां का आवाहन किया। भोग लगाकर देवी मां के छठें स्वरूप माता कात्यायनी का पूजन किया। दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें