Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsDense Fog Disrupts Daily Life in Shahjahanpur Low Visibility and Cold Weather
घने कोहरे से शाहजहांपुर में जनजीवन प्रभावित, हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार

घने कोहरे से शाहजहांपुर में जनजीवन प्रभावित, हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार

संक्षेप:

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है। हाईवे पर वाहनों की गति धीमी हो गई और स्कूलों में उपस्थिति 70 प्रतिशत तक गिर गई। कई दुकाने भी ठंड और कोहरे के कारण बंद रहीं। मौसम विभाग ने आगे भी कोहरे की संभावना जताई है।

Dec 19, 2025 01:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

शाहजहांपुर। जनपद में घने कोहरे ने शुक्रवार को जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। सुबह से ही छाए कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई, जिससे आवागमन में भारी दिक्कतें रहीं। दृश्यता बेहद कम होने के चलते वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट के सहारे सफर करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए। सुबह करीब 10 बजे बच्चे गर्म कपड़ों में स्कूल पहुंचे, लेकिन ठंड और कोहरे के कारण स्कूलों में उपस्थिति मात्र 70 प्रतिशत ही रही। कई अभिभावकों ने छोटे बच्चों को स्कूल भेजने से परहेज किया। सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही बेहद कम रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

केवल ऑफिस जाने वाले कर्मचारी और जरूरी काम से निकलने वाले लोग ही सड़कों पर नजर आए। कोहरे का असर बाजारों पर भी साफ दिखा। सुबह 11 बजे तक भी आधी से अधिक दुकानें नहीं खुल सकीं। दुकानदारों का कहना है कि ठंड और कोहरे के कारण ग्राहकों की आवाजाही कम रही। मौसम विभाग के अनुसार रात का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की नमी 85 प्रतिशत रही, पश्चिम दिशा से हवा चली और दृश्यता घटकर मात्र 50 मीटर रह गई। गन्ना शोध संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर मनमोहन सिंह ने आने वाले दिनों में भी कोहरा बने रहने की संभावना जताई है।