कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम वापस लेने की मांग
Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Shahjahnpur News - अपनी मांगों का सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते व्यापारी।शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम वापस लेने की मांग

शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम वापस लेने की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैटरिंग, डेरी और फेरी कारोबार से जुड़े लोगों पर आर्थिक संकट गहरा गया है। महानगर अध्यक्ष मो. सलाउद्दीन अख्तर ने बढ़ी दरें वापस लेने की मांग उठाई। अनूप गुप्ता, सुशील गुप्ता, सैयद अनवर मियां सहित अन्य थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


