नगर में सिटी अस्पताल की स्थापना जरूरी: पाठक

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - सीनियर सिटिजन सोसाइटी ने नगर में सिटी अस्पताल की स्थापना की मांग को लेकर सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 1999 में जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित किया गया, जिससे मरीजों को 5-6 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए सरकारी सिटी अस्पताल की आवश्यकता है।

नगर में सिटी अस्पताल की स्थापना जरूरी: पाठक

नगर में सिटी अस्पताल की स्थापना की मांग को लेकर सीनियर सिटिजन सोसाइटी की ओर से सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा को ज्ञापन सौंपा गया। संस्थापक जिला अध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में दर्जनों लोगों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 1999 में नगर के मध्य स्थित जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित कर दिया गया, जो नगर के उत्तरी हिस्से से पांच से छह किलोमीटर दूर है। जाम की स्थिति में मरीजों को वहां पहुंचने में घंटों लग जाते हैं, जिससे कई बार जान का खतरा बन जाता है। मजबूरी में मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।

इस समस्या के समाधान के लिए नगर में सरकारी सिटी अस्पताल की स्थापना की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में सत्य प्रकाश तिवारी, अनिल दीक्षित, राजेश शुक्ला, चंद्र प्रकाश मिश्रा, भूप सिंह, मोहम्मद अमिल खान, अशोक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।