आबादी में भटका हिरण का बच्चा, कुत्तों के हमले में घायल
Shahjahnpur News - रविवार सुबह खुटार के जंगल से भटककर एक हिरण का बच्चा आबादी में पहुंच गया। कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उसे बचाया और वन विभाग को सूचना दी। वन दरोगा ने घायल हिरण का उपचार शुरू किया है।

खुटार। रविवार सुबह जंगल से भटककर आबादी क्षेत्र में पहुंचे एक हिरण के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्तों को खदेड़कर उसकी जान बचाई और वन विभाग को सूचना दी। घटना जसवंतनगर गांव के किनारे खेतों की है, जहां करीब छह माह का हिरण का बच्चा घायल अवस्था में पड़ा मिला। कुत्तों का झुंड उसे घेरे हुए था। ग्रामीण रमेश, सुनील, ओमप्रकाश और मोहन ने साहस दिखाते हुए कुत्तों को भगाया और ग्राम प्रधान रविंदर सिंह को जानकारी दी। इसके बाद प्रधान ने वन विभाग को सूचना दी।सूचना
मिलते ही वन दरोगा रोहित पाण्डेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल हिरण के बच्चे को अपने साथ खुटार के मैलानी स्थित वन रेंज कार्यालय ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। वन क्षेत्राधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चा जंगल से भटककर गांव की ओर आ गया था और कुत्तों के हमले में घायल हो गया। उन्होंने बताया कि उपचार के बाद उसे सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


