Shahjahnpur News: राजमिस्त्री और मोची ट्रेड में आवेदन की तिथि बढ़ी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरShahjahnpur News: शाहजहांपुर के जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र ने राजमिस्त्री और मोची ट्रेड में कम आवेदन प्राप्त होने के कारण अंतिम तिथि 26 जुलाई तक बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट www.msme.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 9548515974।

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र ने राजमिस्त्री एवं मोची ट्रेड में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम आवेदन प्राप्त होने पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक अभ्यर्थी अब 26 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी www.msme.up.gov.in एवं www.diupmsme.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, शाहजहांपुर या मोबाइल नंबर 9548515974 पर संपर्क किया जा सकता है।


