राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ददरौल इकाई का पुर्नगठन किया गया। जिलाध्यक्ष धर्मेंद कुमार शर्मा ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देने के लिए चर्चा की। सर्वसम्मति से अंकुर त्रिपाठी को जिला संगठन मंत्री बनाया। ब्लाक में संतोष कुमार अवस्थी को ब्लाक अध्यक्ष व सचेन्द्र सिंह को महामंत्री घोषित किया गया। अतिन रस्तोगी, लवन्य मिश्रा और अवधेश को संगठन मंत्री, डा.अंबिका श्रीवास्तव, सरोज बाला, रवींद्र द्विवेदी,रोहित सक्सेना, रवींद्र शुक्ला को उपाध्यक्ष, मृदुल श्रीवास्तव, हेमंत को मीडिया प्रभारी, प्रियंका श्रीवास्तव, संगीता वर्मा को महिला मंत्री, गौरव श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। राकेश उपाध्याय को संरक्षक बनाया। सभी का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
अगली स्टोरी