साइकिल यात्री मोहन यादव का जनपद आगमन पर स्वागत किया गया
Shahjahnpur News - साइकिल यात्री मोहन यादव का आगमन पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मोहन यादव 2012-2017 में सपा सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने और आगामी उपचुनाव व विधानसभा चुनाव...
साइकिल यात्री मोहन यादव का जनपद आगमन पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान सहित पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सपा जिलाध्यक्ष ने साइकिल यात्री मोहन यादव के साथ नारेबाजी करते हुए जनपद सीतापुर के लिए रवाना किया। साइकिल यात्री मोहन यादव का मुख्य उद्देश्य 2012 से 2017 तक पिछले सपा सरकार में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल में जनता के लिए किए गए कार्यों को गांव गांव व शहर के मोहल्लों तक पहुंचाने और 13 नवंबर को उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए व आगामी 2027 के विधानसभा के चुनाव में प्रत्याशियों को जिताने के लिए जनता से अपील कर रहे है। इस मौके पर संजीव कुमार वर्मा, प्रदीप तिवारी उर्फ़ पिंटू, ओंकार सिंह, अतिउल्लाह सिद्दीकी, संतोष कुमार पाल, मोहम्मद फैसल, विपिन यादव,नईम खान,भारत भूषण पाली,अरशद खान,खिज़र महबूब खान, इमरान खान, शाहनवाज आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


