Shahjahnpur News: घर में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पकड़कर नदी में छोड़ा

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: तिलहर के अहिया मोहनापुर गांव में गुरुवार रात एक घर में मगरमच्छ घुस गया, जिससे हड़कंप मच गया। रामपाल ने रात में खटपट की आवाज सुनकर मगरमच्छ देखा। ग्रामीणों ने मिलकर कई घंटे की मेहनत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा और वन विभाग के साथ उसे गर्रा नदी में छोड़ दिया।

Shahjahnpur News: घर में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पकड़कर नदी में छोड़ा

Shahjahnpur News: तिलहर। अहिया मोहनापुर गांव में गुरुवार रात एक घर में मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया। रात करीब दो बजे रामपाल ने घर में खटपट की आवाज सुनी। टॉर्च से देखा तो अंदर विशाल मगरमच्छ मौजूद था। शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम भी पहुंची। ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसे गर्रा नदी किनारे ले जाकर वन विभाग की मौजूदगी में नदी में छोड़ दिया गया। इस दौरान मगरमच्छ के साथ फोटो लेने के लिए ग्रामीणों में होड़ लगी रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: घर में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पकड़कर नदी में छोड़ा