ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरगन्ने के खेत में महिला से दुराचार और मारपीट

गन्ने के खेत में महिला से दुराचार और मारपीट

खेत पर जा रही महिला को गांव के ही एक युवक ने दबोच लिया, फिर गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने महिला की ओर से...

गन्ने के खेत में महिला से दुराचार और मारपीट
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरWed, 18 Jul 2018 02:03 PM
ऐप पर पढ़ें

खेत पर जा रही महिला को गांव के ही एक युवक ने दबोच लिया, फिर गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने महिला की ओर से रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी को हिरासत में लिया।

पीड़ित महिला ने बताया कि वह खेत पर जा रही थी। इसी दौरान पहले से ही घात लगाकर बैठे गांव के ही एक युवक अनिल ने उसे दबोच लिया। चिल्लाते इससे पहले युवक ने मुंह दबा दिया और गन्ने के खेत में ले गया। वहां युवक ने दुराचार किया। विरोध करने पर मारपीट की, जिससे शरीर में चोटें आईं। शोर- शराबा किया। महिला ने बताया कि गांव के लोगों को खेत की ओर आता देख युवक भाग गया। इसके बाद गांव के लोगों को गन्ने के खेत में आपत्तीजनक हालत में बेहोश पड़ी मिली। लोगों ने उसे पड़ोस की झोपड़ी में लिटा दिया और पति को सूचना दी। महिला ने बताया कि इसके बाद पति ने ग्रामीणों के साथ युवक की तलाश की। युवक के मिलने पर उसे उसी घर में बांध दिया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। वहीं, एसआई केपी सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की ओर से तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें