तक्षशिला स्कूल के समर कैंप में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर के तक्षशिला पब्लिक स्कूल में गर्मी की छुट्टियों में ग्रीष्मकालीन शिविर शुरू हुआ। पहले दिन बच्चों ने खेल, कला और तकनीक आधारित गतिविधियों में भाग लिया। विभिन्न कक्षाओं के लिए ज्वेलरी, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, स्विमिंग आदि गतिविधियां आयोजित की गई हैं। प्रिंसिपल ने आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल विकसित करने का उद्देश्य बताया।
शाहजहांपुर। गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मक और उपयोगी बनाने के उद्देश्य से तक्षशिला पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन शिविर शुरू हुआ। पहले दिन विद्यालय परिसर बच्चों की चहल-पहल, रंग-बिरंगी वेशभूषा और विभिन्न गतिविधियों से गुलजार नजर आया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ खेल, कला और तकनीक आधारित कार्यक्रमों में भाग लिया। समर कैंप में केजी से कक्षा आठ तक के बच्चों के लिए अलग-अलग गतिविधियां तय की गई हैं। इसमें ज्वेलरी एंड फैशन स्टाइलिंग, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, स्केटिंग, फुटबॉल, खो-खो, तीरंदाजी, स्विमिंग, डांस, इंडोर ट्रेडिशनल गेम्स, कैलीग्राफी, आर्ट एंड क्रिएटिविटी, कंप्यूटर कोडिंग और एआई जैसी गतिविधियां शामिल हैं। शिक्षकों ने बच्चों को प्रशिक्षण देने के साथ उनकी प्रतिभा निखारने का प्रयास किया।
विद्यालय के प्रिंसिपल प्रखर खंडेलवाल ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक कौशल विकसित करना है। शिविर का संचालन निधि मेहरोत्रा के निर्देशन में किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


