Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsCreative Showcase at Swami Shukdevanand College s Computer Science Department
 कंप्यूटर विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नवाचार की चमक

कंप्यूटर विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नवाचार की चमक

संक्षेप: Shahjahnpur News - फोटो 11:: स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के कंप्यूटर विज्ञान विभाग में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के कंप्यूटर विज्ञान विभाग में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की...

Sat, 15 Nov 2025 03:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

फोटो 11:: स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के कंप्यूटर विज्ञान विभाग में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के कंप्यूटर विज्ञान विभाग में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और तकनीकी समझ खूब चमकी। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। सचिव डॉ. एके मिश्र ने कंप्यूटर विज्ञान को अनुप्रयोग आधारित विषय बताते हुए विद्यार्थियों को नवाचार के लिए प्रेरित किया।प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स, एआई और अन्य अवधारणाओं पर आधारित कई मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक के रूप में वर्ष 2010 बैच के पूर्व छात्र इंजीनियर प्रवीण कंचन मौजूद रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फायर फाइटिंग रोबोट को प्रथम, सिंपल नोट्स ऑन एआई को द्वितीय और ऑर्डिनो कार व कैंपस नेक्सस को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला। समापन समारोह में प्राचार्य प्रो आर.के. आजाद ने विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापिका डॉ अनामिका शुक्ला ने किया और कई शिक्षक उपस्थित रहे।