बिना तिरपाल फ्लाई ऐश ढो रहे डंपरों पर कार्रवाई, पांच वाहन सीज
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) की टीम ने औचक निरीक्षण में बिना तिरपाल के फ्लाई ऐश ढो रहे डंपरों पर कार्रवाई की। कई डंपर खुले में राख ले जाते मिले, जिससे लोगों को परेशानी और स्वास्थ्य खतरा हो रहा था। पांच डंपरों को निरुद्ध किया गया और पावर प्लांट प्रबंधन को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

शाहजहांपुर। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बरेली की टीम ने जिले में औचक निरीक्षण अभियान चलाकर बिना तिरपाल फ्लाई ऐश ढो रहे डंपरों पर कार्रवाई की। रोजा पावर प्लांट से निकल रहे कई डंपर खुले में राख ले जाते मिले, जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। निरीक्षण में पाया गया कि बिना ढके डंपरों से उड़ती राख के कारण राहगीरों, दोपहिया चालकों और आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बनी हुई थी। कार्रवाई के तहत पांच डंपरों को थाना रामचंद्र मिशन में निरुद्ध किया गया है। वाहन चालकों व स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
साथ ही पावर प्लांट प्रबंधन को भी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


