दिनदहाड़े बाइक सवार महिला से कुंडल छीने, बदमाश फरार

Feb 28, 2026 12:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - कलान क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक बाइक सवार दंपति से बदमाशों ने सोने के कुंडल छीन लिए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित दंपति ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद जांच शुरू की गई। राकेश और उसकी पत्नी नन्ही बाइक पर बाजार जा रहे थे, तभी बदमाशों ने झपट्टा मारा।

दिनदहाड़े बाइक सवार महिला से कुंडल छीने, बदमाश फरार

कलान क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दंपति से बदमाशों ने दिनदहाड़े सोने के कुंडल नोच लिए और फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित दंपति ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बेहटी गांव निवासी राकेश अपनी पत्नी नन्ही और बेटी शिवाली के साथ बाइक से बाजार होली का सामान लेने जा रहे थे। सथरा धर्मपुर गौशाला के पास पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक के बराबर आकर नन्ही के कानों पर झपट्टा मारा और कुंडल लेकर भाग निकले। अचानक हुई घटना से महिला चीख पड़ी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राकेश ने शोर मचाते हुए काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में तलाश कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।