कोर्ट मैरिज कराने पहुंचे प्रेमी युगल को पुलिस ने रोका

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

शाहजहांपुर के कचहरी में एक प्रेमी युगल को पुलिस ने हिरासत में लिया। महिला विवाहित है और अपने पति को छोड़कर दूसरे समुदाय के युवक के साथ विवाह करने आई थी। दोनों के परिवार की सहमति न मिलने के कारण मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। आगे की कार्रवाई परिवार के सदस्यों की उपस्थिति के बाद होगी।

कोर्ट मैरिज कराने पहुंचे प्रेमी युगल को पुलिस ने रोका

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर कचहरी में कोर्ट मैरिज कराने पहुंचे एक प्रेमी युगल को सदर बाजार थाना पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। दोनों सीतापुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। महिला विवाहित है और अपने पति को छोड़कर दूसरे समुदाय के युवक के साथ कोर्ट मैरिज करने पहुंची थी। बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे प्रेमी युगल कचहरी पहुंचा और विवाह संबंधी प्रक्रिया शुरू करने के लिए एक अधिवक्ता से संपर्क किया। दस्तावेजों की जांच के दौरान पता चला कि दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

दोनों को उनके हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक ट्रक चालक है और दोनों परिवार की सहमति न मिलने के कारण शाहजहांपुर में विवाह करने पहुंचे थे। महिला अपने साथ कुछ जेवर भी लाई थी।सदर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिवार के लोगों के शाहजहांपुर पहुंचने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।