हीट वेव से राहत के लिए चौराहों पर सुविधाएं बढ़ाने की मांग

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए पार्षद रूपेश कुमार वर्मा ने जिलाधिकारी से राहत उपायों की मांग की। उन्होंने राहगीरों और पुलिसकर्मियों को हो रही दिक्कतों का जिक्र किया। पत्र में शेड, वॉटर कूलर, ओआरएस पैकेट, मिस्ट फैन लगाने का सुझाव दिया गया। डीएम ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हीट वेव से राहत के लिए चौराहों पर सुविधाएं बढ़ाने की मांग

भीषण गर्मी और हीट वेव के प्रभाव को देखते हुए पार्षद रूपेश कुमार वर्मा ‘अन्नू’ ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर आमजन व ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के लिए राहत उपाय लागू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि तेज धूप में राहगीरों, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों व डिलीवरी कर्मियों को भारी दिक्कतें हो रही हैं, साथ ही हीट स्ट्रोक व डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। पत्र में प्रमुख चौराहों पर शेड या ग्रीन नेट, ठंडे पानी के लिए वॉटर कूलर/एटीएम, ओआरएस पैकेट, मिस्ट फैन व स्प्रिंकलर लगाने का सुझाव दिया गया। ट्रैफिक सिग्नलों की टाइमिंग सुधारने, पौधारोपण बढ़ाने, पुलिसकर्मियों के लिए कूलिंग जैकेट व विश्राम व्यवस्था तथा हेल्प डेस्क स्थापित करने की भी मांग की गई।

डीएम ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।