शहर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का लगाया विवादित पोस्टर, सपा में आक्रोश

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टरों में उन्हें 'महिला विरोधी' बताया गया और समाजवादी पार्टी के पिछले शासनकाल की आलोचना की गई। सपा कार्यकर्ताओं ने गुस्से में आकर इन बैनरों को फाड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

शहर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का लगाया विवादित पोस्टर, सपा में आक्रोश

शाहजहांपुर। शहर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाने का मामला सामने आया है। मंगलवार की सुबह शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के कैंट इलाके में सड़कों के किनारे बड़े-बड़े बैनर नजर आए, जिनमें समाजवादी पार्टी के मुखिया को निशाना बनाते हुए उन्हें 'महिला विरोधी' करार दिया गया। हैरानी की बात यह रही कि ये होर्डिंग्स सूबे के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के पहले से लगे पोस्टरों के ऊपर चिपकाए गए थे। इन विवादित पोस्टरों में अखिलेश यादव की दो अलग-अलग तस्वीरें इस्तेमाल की गई थीं। एक में वे सपा की पारंपरिक लाल टोपी में दिखे, तो दूसरी में उन्हें मुस्लिम मजहबी टोपी पहने दिखाया गया।

इन बैनरों पर समाजवादी पार्टी के पिछले शासनकाल को घेरते हुए बेहद तीखे नारे लिखे हुए थे। पोस्टरों पर छपा था कि नारी का अपमान, सत्ता का अभिमान, यही थी सपा की पहचान। काले कारनामे टोपी लाल, महिलाएं थीं इनसे बेहाल। महिला विरोधी सपाई, बेटियों की चीखें, गुंडों का शोर, सपा राज में यही था दौर।जैसे ही इन होर्डिंग्स की खबर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं तक पहुंची, वे तुरंत मौके पर जुट गए। बेहद गुस्से में आए कार्यकर्ताओं ने उन सभी विवादित बैनरों को फाड़कर हटा दिया, जिससे पूरे इलाके में सियासी सरगर्मी और तनाव बढ़ गया। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए कुछ अराजक तत्व जानबूझकर शहर की आबोहवा और शांति बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं। हमारी प्रशासन से पुरजोर मांग है कि सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों का पता लगाया जाए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी एक्शन लिया जाए। फिलहाल, पुलिस प्रशासन इस बात की तहकीकात कर रहा है कि इन पोस्टरों को छपवाने और रात के अंधेरे में लगाने के पीछे किसका हाथ था। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम जांच में जुट गई है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।