निकाह की जिद पर अड़ी युवती का मामला तूल पकड़ा, चार पर रिपोर्ट

Apr 07, 2026 02:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - -युवक को चार दिन तक थाने में बैठाए रखने का आरोप-थाना प्रभारी ने कहा, युवती का कराया जाएगा मेडिकलबंडा, संवाददाता। कस्बे में निकाह की जिद पर अड़ी युवती

निकाह की जिद पर अड़ी युवती का मामला तूल पकड़ा, चार पर रिपोर्ट

बंडा। कस्बे में निकाह की जिद पर अड़ी युवती का मामला तूल पकड़ गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेने के बाद युवती की मां की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि आरोपी को कथित रूप से चार दिन तक थाने में बैठाए रखने के बाद भी कार्रवाई न होने पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मोहल्ले की युवती का निकाह तीन वर्ष पहले पीलीभीत जिले के पूरनपुर क्षेत्र में हुआ था। इसके बावजूद उसका अपने ही मोहल्ले के एक युवक से प्रेम प्रसंग चलता रहा। दोनों के बीच लगातार संपर्क बना रहा, जिसकी जानकारी ससुराल पक्ष को होने पर युवती को मायके भेज दिया गया।

इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। उसने प्रेमी युवक से निकाह करने का दबाव बनाया, लेकिन युवक तैयार नहीं हुआ। दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। 31 मार्च को युवती प्रेमी के घर पहुंच गई और निकाह की जिद पर दरवाजे पर ही बैठ गई। आरोप है कि युवक के परिजन घर में ताला डालकर चले गए, जिसके बाद युवती तीन दिन तक वहीं डटी रही।पुलिस के हस्तक्षेप के बाद युवती को थाने लाया गया और बाद में वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। इस बीच पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया, लेकिन आरोप है कि चार दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामला बढ़ने पर युवती की मां की तहरीर पर इकरान, उसके पिता सुल्तान, भाई सरफराज और एक रिश्तेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि युवती के बयान दर्ज कर मेडिकल कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसी को अवैध रूप से हिरासत में नहीं रखा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।