Shahjahnpur News: बारिश में बिजली की मांग 100 मेगावाट कम हुई

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर में लगातार बारिश के कारण बिजली की मांग कम हुई है, जिससे ट्रांसमिशन पर लोड घटकर 300 मेगावॉट रह गया। पिछले दिनों गर्मी के कारण लोड 400 मेगावॉट तक पहुंच गया था, जिससे लाइनों में फाल्ट भी अधिक थे। बारिश ने तापमान कम कर दिया है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में कुछ परेशानी बनी रही।

Shahjahnpur News: बारिश में बिजली की मांग 100 मेगावाट कम हुई

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। लगातार बारिश के कारण बिजली लाइनों में फाल्ट व मांग कम हाेने से ट्रांसमिशन पर लोड कम हो गया है, जिसके चलते ट्रांसमिशन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी में एसी, कूलर व पंखे चलने से बिजली पर लोड 400 मेगावॉट पार हो गया था, जिसके चलते लाइनों में फाल्ट बने रहने पर तारों का टूटना भी अधिक था। वहीं रविवार शाम से लगातार बारिश में तापमान में कमी आई और बिजली की मांग कम होने से लोड कम हो गया। सोमवार को यह लोड करीब 300 मेगावॉट रह गया। वहीं लोड कम हाेने के बीच में बारिश के कारण लाइनों में कहीं फाल्ट बने रहे तो कहीं जंफर उड़ने से ग्रामीण इलाके में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।