ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरपावर हाउस पर उपभोक्ताओं की दिक्कतें निपटाई

पावर हाउस पर उपभोक्ताओं की दिक्कतें निपटाई

बिजली विभाग के पॉवर हाउस पर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर समाधान भी कराया। इस बीच चेकिंग अभियान...

पावर हाउस पर उपभोक्ताओं की दिक्कतें निपटाई
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरMon, 23 Nov 2020 03:07 AM
ऐप पर पढ़ें

शाहजहांपुर। हिन्दुस्तान संवाद

बिजली विभाग के पॉवर हाउस पर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर समाधान भी कराया। इस बीच चेकिंग अभियान चलाकर राजस्व वसूला, साथ ही बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे गए।

रविवार को महानगर के नौ पॉवर हाउस पर कैंप लगाया। जेई के साथ टीजी टू ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर समाधान निकाला। इस दौरान कई लोगों ने मीटर खराब होने की शिकायत की, जिसे बदलवा दिया। कई के बिल में दिक्कत थे। जिसे सही कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें