ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरबौद्ध महासभा की महिला व महानगर शाखा का गठन

बौद्ध महासभा की महिला व महानगर शाखा का गठन

भारतीय बौद्ध महासभा की बैठक रविवार को हथौड़ा बुजुर्ग स्थित महामाया बुद्ध विहार में हुई। जिसमें महासभा की महानगर शाखा, महानगर महिला प्रकोष्ठ और जिला शाखा महिला प्रकोष्ठ का पुनर्गठन किया...

बौद्ध महासभा की महिला व महानगर शाखा का गठन
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरMon, 27 May 2019 01:17 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय बौद्ध महासभा की बैठक रविवार को हथौड़ा बुजुर्ग स्थित महामाया बुद्ध विहार में हुई। जिसमें महासभा की महानगर शाखा, महानगर महिला प्रकोष्ठ और जिला शाखा महिला प्रकोष्ठ का पुनर्गठन किया गया।

इस दौरान सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को चुना गया। बुद्ध विहार में महासभा के संविधान के मुताबिक चुनाव सम्पन्न कराया गया। चुनाव अधिकारी प्रांतीय संयुक्त मंत्री महेंद्र सिंह दिनकर रहे। सर्वसम्मति ने जिला शाखा का मीना गौतम को अध्यक्ष व संघमित्रा आनंद को महामंत्री चुना गया।

सीमा वर्मा ऑडीटर निर्वाचित हुई। महानगर शाखा का एसएल गौतम को अध्यक्ष, सुरेश पाल सिंह को महामंत्री, रामजीत दिवाकर को ऑडीटर चुन लिया गया। इसी तरह से महानगर की महिला शाखा में सरोज सिंह अध्यक्ष, सुनीता वर्मा महामंत्री और मीरा सिंह ऑडीटर निर्वाचित हुई। इसके अलावा तहसील शाखा सदर का देशराज सिंह बौद्ध को अध्यक्ष, हरिश्चंद्र को महामंत्री और पवन सिंह दिनकर ऑडीटर सर्वसम्मति से चुने गए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह गौतम ने कहा कि शेष पदाधिकारियों व शाखाओं का गठन बाद में किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें