ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरकांग्रेस के कार्यकर्ताओं को खामोशी तोड़ सड़क पर उतरना होगा

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को खामोशी तोड़ सड़क पर उतरना होगा

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव पूर्व विधायक यूसूफ अली तुर्क ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिए। कहा कि कांग्रेस के पास कार्यकर्ता बहुत है, परन्तु चुनावी फसल काटने का नंबर आता है तो कार्यकर्ता खामोश होकर...

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को खामोशी तोड़ सड़क पर उतरना होगा
हिन्दुस्तान संवाद,शाहजहांपुरThu, 09 Jan 2020 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव पूर्व विधायक यूसूफ अली तुर्क ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिए। कहा कि कांग्रेस के पास कार्यकर्ता बहुत है, परन्तु चुनावी फसल काटने का नंबर आता है तो कार्यकर्ता खामोश होकर घर बैठ जाता है। उन्हें यह खामोशी को तोड़कर सड़कों पर आना होगा। टाउन हाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए ग्राम स्तर से लेकर महानगर तक संगठन को खड़ा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी साम्प्रदायिक शक्तियों से देश को मुक्ति दिलाने के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष कर रही हैं। भाजपा हिन्दू और मुसलमान को लड़ाकर बटवारा कराना चाहती है।

जिला प्रभारी ब्रह्म स्वरूप सागर ने भाजपा से सचेत रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश का बटवारा कराने का प्रयास करने वाले लोग अपने मकसद में कामयाब नहीं होंगे। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जनता के बीच अपना हर पल बिताएंगे। इससे पहले एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष इरफान खान ने अतिथियों को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। युवा नेता फुरकान अहमद कुरैशी ने 21 किलो की फूलों की माला पहनाई। इस मौके पर जन संकल्प समिति के अध्यक्ष फरमान खां और जन समस्या मेला के प्रदेश सचिव रेहान खान कादरी ने कांग्रेस की सदस्यता को ग्रहण किया। पवन सिंह के संचालन में हुई बैठक में अशफाक उल्ला खां, धर्मेंद्र दीक्षित, मनोज त्रिपाठी, मुजीब उर रहमान खान, तसनीम अली खां, रोहित सिंह, रामप्रकाश दीक्षित, जगदीश सिंह कुशवाहा, अवनी द्विवेदी, सावित्री शर्मा, ममता सिंह, अभय दीक्षित, अतित बागी, अदीब अहमद, शहजाद खां, मनिल बाजपेई आदि मौजूद रहे। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें