सीएम के बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - फोटो 05:: जुलूस निकालने के दौरान पुलिस से नोकझोंक और खींचतान करते कांग्रेसी।शाहजहांपुर, संवाददाता। असम के मुख्यमंत्री के बयान के विरोध में शुक्रवार को

सीएम के बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

शाहजहांपुर। असम के मुख्यमंत्री के बयान के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन किया। जुलूस निकालने के दौरान पुलिस से नोकझोंक और खींचतान हुई, जिसमें कुछ कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आईं। राजीव भवन टाउन हॉल से जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान के नेतृत्व में कार्यकर्ता पुतला लेकर निकले, लेकिन पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान नारेबाजी के बीच जुलूस नगर निगम की ओर बढ़ा और पुतला क्षतिग्रस्त हो गया। प्रदर्शन के दौरान एक महिला कार्यकर्ता को पुरुष सिपाहियों द्वारा घेरने पर कांग्रेसियों ने विरोध जताया। बाद में पुलिस पुतले के अवशेष अपने साथ ले गई।

नेताओं ने प्रशासन पर विरोध दबाने का आरोप लगाया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।