बाबू जगजीवन राम की जयंती पर विचार गोष्ठी

Apr 06, 2026 01:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाते जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता। शाहजहांपुर, संवाददाता। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की

बाबू जगजीवन राम की जयंती पर विचार गोष्ठी

शाहजहांपुर। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय, राजीव भवन में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने बाबू जगजीवन राम के जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को याद किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन वंचित और शोषित वर्ग के अधिकारों के लिए समर्पित किया। इस मौके पर पवन कुमार सिंह, सईद अंसारी, संजय सक्सेना, फुरकान अहमद कुरैशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।