लेनदेन में हुआ झगड़ा, पनीर विक्रेता को घोंपा चाकू
Shahjahnpur News - शनिवार शाम सदर कोतवाली क्षेत्र में दो पनीर कारोबारियों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। एक युवक ने दूसरे पर पनीर काटने वाले चाकू से हमला कर दिया, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम दो पनीर कारोबारियों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ी और एक युवक ने पनीर काटने वाले चाकू से दूसरे पर हमला कर दिया। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेजा है। मोहल्ला लोदीपुर निवासी मनोज प्रजापति आर्य महिला कॉलेज के पास पनीर का ठेला लगाते हैं। बताया जा रहा है कि लाल इमली चौराहा क्षेत्र के रहने वाले एक अन्य युवक, जो स्वयं भी पनीर बेचने का कार्य करता है, से मनोज का रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।
शनिवार देर शाम दोनों के बीच फिर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान युवक ने ठेले पर रखा पनीर काटने का चाकू उठाकर मनोज पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। सदर कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


