Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsCold Weather Increases Health Issues Among Elderly and Middle-Aged Individuals
ठंड बढ़ते ही बुजुर्गों में बढ़ीं न्यूरो और जोड़ों की समस्याएं

ठंड बढ़ते ही बुजुर्गों में बढ़ीं न्यूरो और जोड़ों की समस्याएं

संक्षेप:

Shahjahnpur News - जिले में ठंड का असर बढ़ने से बुजुर्गों और मध्यम आयु वर्ग के लोगों में स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने लगी हैं। मेडिकल कॉलेज के न्यूरो और हड्डी रोग विभाग में मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। चिकित्सकों का कहना है कि ठंड में रक्तचाप और जोड़ों के दर्द में वृद्धि होती है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

Dec 03, 2025 02:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

जिले में ठंड का असर तेज होते ही बुजुर्गों और मध्यम आयु वर्ग के लोगों में स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने लगी हैं। मेडिकल कॉलेज के न्यूरो और हड्डी रोग विभाग में मंगलवार को मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। चिकित्सकों का कहना है कि ठंड के दौरान शरीर का तापमान गिरने से नसें सिकुड़ जाती हैं, रक्तचाप का उतार-चढ़ाव बढ़ जाता है और इससे कई गंभीर समस्याएं उभर आती हैं। न्यूरो विभाग के चिकित्सक डॉ. मोहम्मद शाकिर ने बताया कि ठंड में रक्तचाप बढ़ने से ब्रेन हेमरेज जैसी स्थितियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों में सुबह-सुबह नहाने की आदत उन्हें अतिरिक्त जोखिम में डाल देती है, इसलिए अत्यधिक ठंड में इससे बचना चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं, हड्डी रोग विभाग में भी पुराने मरीजों का दर्द दोबारा बढ़ने के मामले बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में ठंड के कारण पुराने जोड़ों का दर्द तेजी से उभर आता है। सुबह और शाम के समय यह दर्द अधिक बढ़ जाता है, जिससे मरीजों को दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जोड़ों को गर्म रखने, ठंड से बचने और नियमित व्यायाम की सलाह दी है।