ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरसफाई कर्मचारियों की हड़ताल, अस्पताल में फैली गंदगी

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, अस्पताल में फैली गंदगी

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 20 घंटे तक हड़ताल पर रहे ठेके पर सफाई करने वालों की बजह से जिला अस्पताल में गंदगी का ढेर लग गया। गंदगी से उड़ने वाली र्दुगंध से मरीज व उनके तीमारदारों को काफी दिक्कतों का...

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, अस्पताल में फैली गंदगी
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSun, 23 Jul 2017 10:22 PM
ऐप पर पढ़ें

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 20 घंटे तक हड़ताल पर रहे ठेके पर सफाई करने वालों की बजह से जिला अस्पताल में गंदगी का ढेर लग गया। गंदगी से उड़ने वाली र्दुगंध से मरीज व उनके तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार दोपहर अपनी मांगों को पूरा होने के बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म की। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। शनिवार को जिला अस्पताल में ठेके पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों ने तय राशि से कम मिलने पर नाराजगी जताई। दोपहर दो बजे से काम करना बंद कर दिया। कुछ घंटों में ही अस्पताल में गंदगी का ढेर लगना शुरू हो गया। र्दुगंध से मरीज व तीमारदारों का हाल बेहाल हो गया। मरीज व तीमारदारों को पूरी रात काटना भारी पड़ गया। तीमारदारों ने स्टॉफ से अपनी शिकायत दर्ज कराई। साथ ही वार्ड में गंदगी को देख कुछ मरीज रैन बसेरा के पास बैठे दिखे। वहीं, रविवार सुबह डा. एयूपी सिन्हा ने सभी सफाई कर्मचारियों को बुलाया। जिला अस्पताल चौकी के पास सफाई कर्मचारियों ने डाक्टर सिन्हा के समक्ष अपनी परेशानी रखी। डाक्टर सिन्हा ने सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर को बुलाया। सफाई कर्मचारियों ने पूरा वेतन न देने की बात कही। साथ ही महीने में दो दिन की छुट्टी की भी बात रखी। इस बात पर करीब दो घंटे तक चर्चा चलती रही। अंत में सफाई कर्मचारियों की बात माननी पड़ी। तब जाकर सफाई कर्मचारी काम पर लौटे और अपना काम शुरू किया। एक घंटे के अंदर सफाई कर्मचारियों में 20 घंटे में अस्पताल में फैली गंदगी को साफ कर दिया। डाक्टर से वार्ता के दौरान सफाई कर्मचारी अमित, कमल, विनोद, अनिल, चमन, शिवम, मुन्नीलाल, राजीव, मोना, बिरजू, मुकेश, पूनम, सुनीता, किरन आदि रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें