Shahjahnpur News: स्कूल की छत से किराना स्टोर में घुसा चोर, डेढ़ लाख नकदी लेकर फरार
Shahjahnpur News: जलालाबाद के महाराणा प्रताप चौक स्थित एक किराना स्टोर में अज्ञात चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर ने विद्यालय की छत से दुकान में घुसकर, लोहे का शटर तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी चुराई। घटना दुकान के सीसीटीवी में कैद हुई है। व्यापारी पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Shahjahnpur News: जलालाबाद। जलालाबाद के महाराणा प्रताप चौक स्थित एक किराना स्टोर में शनिवार देर रात अज्ञात चोर ने फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्राथमिक विद्यालय की छत के रास्ते दुकान में घुसे चोर ने अंदर लगा लोहे का शटर तोड़कर गल्ले में रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी पार कर दी। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
घटना का विवरण
महाराणा प्रताप चौक के याकूबपुर तिराहे पर प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित श्याम किराना स्टोर के संचालक रामवीर कुशवाहा के अनुसार शनिवार रात दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। देर रात अज्ञात चोर प्राथमिक विद्यालय की छत पर चढ़ा और वहां से सीढ़ियों के रास्ते दुकान तक पहुंच गया। इसके बाद उसने दुकान के अंदर लगे लोहे के शटर को तोड़कर प्रवेश किया और गल्ले में अलग-अलग स्थानों पर रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी निकालकर फरार हो गया।
पुलिस कार्रवाई
रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे रामवीर कुशवाहा ने अंदर का शटर टूटा देखा। गल्ले की जांच करने पर नकदी गायब मिली तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में मुंह पर काला गमछा बांधे एक युवक दुकान के भीतर नकदी निकालता दिखाई दे रहा है।
व्यापारियों की चिंताएं
घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विद्यालय से सामान चोरी
तिलहर। प्राथमिक विद्यालय से चोरी हो जाने के मामले में शिक्षक ने मुकदमा दर्ज कराया। प्राथमिक विद्यालय अमनपुर गौटिया के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अमित सिंह ने बताया कि बीती 26 जून की रात मे स्कूल के अतिरिक्त कक्ष रसोई घर से एक गैस सिलेडर, गैस भट्टी, दो अग्निशमन सिलेंडर, एक सबमर्सिबल मोटर व स्टील की 10 प्लेट चोरी हो गई है जिसकी जानकारी अगले दिन स्कूल पहुंचने पर हुई। पुलिस ने जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


