ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरग्रैंड पैरेंट्स-डे : बच्चों ने दादा और दादी को नाम लिखना सिखाया

ग्रैंड पैरेंट्स-डे : बच्चों ने दादा और दादी को नाम लिखना सिखाया

भोजपुर के सत्यभारती स्कूल भोजपुर में ग्रैंड पैरेंट डे और विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया। बचचों ने दादा दादी के साथ विभिन्न खेलों में हिस्सा लेकर खूब धमाल किया। बच्चों ने ग्रामीणों को साक्षरता का महत्व...

ग्रैंड पैरेंट्स-डे : बच्चों ने दादा और दादी को नाम लिखना सिखाया
हिन्दुस्तान संवाद,शाहजहांपुरTue, 10 Sep 2019 12:38 PM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुर के सत्यभारती स्कूल भोजपुर में ग्रैंड पैरेंट डे और विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया। बचचों ने दादा दादी के साथ विभिन्न खेलों में हिस्सा लेकर खूब धमाल किया। बच्चों ने ग्रामीणों को साक्षरता का महत्व बताया और साक्षर होने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के दादा दादी भी ग्रैंड पैरेंट डे के मौके पर मस्ती करने स्कूल पहुंचे। कैरम, लूडो, शतरंज, फुटबाल, रस्‍सी कूद, दौड़ और लंबी कूद में बच्चों ने अपने ग्रैंड पैरेंट का दमखम परखा। साक्षरता के प्रति जागरूकता का संदेश देते बैनर पोस्टर बनाए। बेस्ट ग्रैंड पैरेंट का चयन कर पुरस्‍कृत किया गया। रेहान, कृष्ण कुमार रेखा रानी, रचना, नीलम आदि का सहयोग रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें