ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरबच्चों ने राम रावण युद्ध का मंचन किया

बच्चों ने राम रावण युद्ध का मंचन किया

कटरा। राममुरारी पब्लिक स्कूल में नन्हें मुन्ने बच्चों ने राम रावण युद्ध का मंचन किया। टीचर्स ने प्रभु श्रीराम और रावण युद्ध पर प्रकाश...

बच्चों ने राम रावण युद्ध का मंचन किया
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSun, 22 Oct 2023 07:33 PM
ऐप पर पढ़ें

मीरानपुर कटरा। राममुरारी पब्लिक स्कूल में नन्हें मुन्ने बच्चों ने राम रावण युद्ध का मंचन किया। टीचर्स ने प्रभु श्रीराम और रावण युद्ध पर प्रकाश डाला।
दशहरा पर्व मनाने के लिए बच्चे राम, सीता,लक्ष्मण, हनुमान, रावण, सुग्रीव आदि पात्रों की वेशभूषा में सजकर विद्यालय पहुंचे। सीता को हरने वाले रावण से प्रभु श्रीराम की सेना का युद्ध हुआ। एक एक कर रावण के सभी पुत्र और सेना युद्ध में मारी गई। कुंभकर्ण, मेघनाद के बाद रावण युद्ध करने आया। श्रीराम ने नाभि में तीर मारकर उसका वध कर दिया। जय जयकार करते हुए रावण का पुतला फूंका गया। प्रधानाचार्य लवलेश दत्त ने बच्चों को रामायण की कहानी पढ़ने और सीख लेने पर जोर दिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें