Shahjahnpur News: चोरी के शक में बालक को पीटा, नाखून खींचने का भी आरोप

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: बालक को गेस्ट हाउस में बंदकर आरोपियों ने पीटा-पिता और बुजुर्ग बाबा को हिरासत में रखने का आरोप--शाहजहांपुर, संवाददाता। कलान क्षेत्र में चोरी के शक में

Shahjahnpur News: चोरी के शक में बालक को पीटा, नाखून खींचने का भी आरोप

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कलान क्षेत्र में चोरी के शक में एक बालक को दुकान से उठाकर गेस्ट हाउस ले जाने और बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने बालक के साथ मारपीट करते हुए उसके नाखून तक खींचने का प्रयास किया। वहीं, थाने पहुंचने पर कार्रवाई के बजाय पुलिस ने बालक के पिता और बुजुर्ग बाबा को ही कई घंटे तक हिरासत में रखा। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर तहरीर बदलवाने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित के बाबा जवाहरलाल ने बताया कि घटना चार दिन पहले की है। उनका नाती हर्षित मंगलवार सुबह ठेले पर बैठा था।

आरोप है कि नगर के कुछ प्रभावशाली लोग उसे अपने साथ ले गए और रुकनपुर गांव के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में ले जाकर चोरी का आरोप लगाते हुए उसकी जमकर पिटाई की। मारपीट में बालक की आंख पर गंभीर चोट आई और शरीर पर भी कई जगह चोट के निशान हैं। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने क्रूरता की हद पार करते हुए उसके नाखून खींचने का भी प्रयास किया।घटना के बाद पीड़ित पक्ष बालक को लेकर थाने पहुंचा, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करने के बजाय बालक के पिता और उसके बुजुर्ग बाबा को हिरासत में ले लिया। कई घंटे बाद उन्हें छोड़ा गया। परिवार का यह भी आरोप है कि पुलिस ने उन पर तहरीर बदलने का दबाव बनाया। हालांकि बाद में पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsShahjahnpur News: चोरी के शक में बालक को पीटा, नाखून खींचने का भी आरोप