ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरछठ पर्व शुरू, खन्नौत नदी का किनारा साफ कराने की फुर्सत नहीं

छठ पर्व शुरू, खन्नौत नदी का किनारा साफ कराने की फुर्सत नहीं

महापर्व छठ का आगाज गुरुवार से हो गया। पहले दिन नहाय-खाय के लिए गेहूं को साफ कर भोजन बनाया गया। वहीं दूसरी तरफ दो दिन खन्नौत नदी के तट पर पूजा अर्चना की जाएगी। परन्तु कई दिन बीतने के बाद भी तट को साफ...

छठ पर्व शुरू, खन्नौत नदी का किनारा साफ कराने की फुर्सत नहीं
हिन्दुस्तान संवाद,शाहजहांपुरFri, 01 Nov 2019 12:01 PM
ऐप पर पढ़ें

महापर्व छठ का आगाज गुरुवार से हो गया। पहले दिन नहाय-खाय के लिए गेहूं को साफ कर भोजन बनाया गया। वहीं दूसरी तरफ दो दिन खन्नौत नदी के तट पर पूजा अर्चना की जाएगी। परन्तु कई दिन बीतने के बाद भी तट को साफ कराने की अधिकारियों के पास फुर्सत नहीं है। वहां अब भी गंदगी फैली पड़ी है। छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो गई। सुबह से ही शुद्धता का ध्यान रखते हुए गेहूं और चावल को खुद साफ किया। घर की चक्की पर पीसकर शाम में लौकी और चावल बनाया गया। सभी ने सेवन किया। शुक्रवार को खरना होगा। जिसमें घर में खीर रोटी बनाकर पूजा अर्चना की जाएगी। तभी से व्रत भी शुरू हो जाएगा।

शनिवार शाम को खन्नौत नदी के तट पर डूबते हुए सूर्य की उपासना के लिए लोग जुटेंगे। इस पूजा में सादगी होती है और पवित्रता गहन रूप में होती है। पूजा के तीसरे दिन व्रती छठ मइया का गीत गाते हुए नदी के किनारे पहुंचेंगी। घर के पुरुष टोकरी में पूजा की सामग्री और प्रसाद लेकर चलते हैं। महिलाएं पानी में घुसकर सूर्य को अघ्र्य देगी। इसके साथ ही अगले दिन उगते हुए सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा। खास बात यह है कि छठ पूजा को लेकर सारी तैयारियां मुकम्मल हो गई। परन्तु नगर निगम ने अपनी जिम्मेदारी को नहीं समझा है। जिस खन्नौत नदी के तट पर पूजन और अर्चना होनी है। वहां पर गंदगी का अंबार लगा है। जानवरों के गोबर के साथ न घरों की गंदगी तक पड़ी है। इस ओर नगर निगम के अधिकारियों ने सोचने की फुर्सत तक नहीं निकाली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें