अपहर्ता की बरामदगी को ठगा एक लाख रुपया
कांट ब्लॉक के एक गांव की महिला ने थाने में तहरीर दी। श्यामपाल व रजत नाम के दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरFri, 02 Dec 2022 01:10 AM
ऐप पर पढ़ें
कांट ब्लॉक के एक गांव की महिला ने थाने में तहरीर दी। श्यामपाल व रजत नाम के दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। महिला ने बताया कि 25 अगस्त को उसकी पुत्री का अपहरण हो गया था। इस मामले में उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उक्त दोनों लोगों ने उससे एक लाख रुपया ठग लिया। महिला बोली, दोनों ने कहा था कि तुम्हारी पुत्री को हम लाकर देंगे, लेकिन अभी तक पुत्री का कुछ पता नहीं चल सका है। अब दोनों रुपया भी वापस नहीं कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जाएगी।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।