Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsChaos Erupts in Shahjahanpur Over Illegal Marriage and Forced Conversion
अब्दुल्लागंज में अवैध निकाह व धर्मांतरण पर हंगामा, पुलिस को प्रार्थना पत्र

अब्दुल्लागंज में अवैध निकाह व धर्मांतरण पर हंगामा, पुलिस को प्रार्थना पत्र

संक्षेप:

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर के मोहल्ला अब्दुल्लागंज में एक मैरिज लॉन में अवैध निकाह और जबरन धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा हुआ। हिंदू जागरण के अध्यक्ष राजेश अवस्थी ने मौके पर पहुंचकर गेट बंद कर दिया। आरोप है कि मैरिज लॉन के स्वामी ने आयोजन में सहयोग किया। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की और कार्रवाई की मांग की गई।

Jan 12, 2026 02:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

शाहजहांपुर। मोहल्ला अब्दुल्लागंज स्थित एक मैरिज लॉन में रविवार शाम करीब पांच बजे उस समय हंगामा हो गया, जब अवैध निकाह और जबरन धर्मांतरण की सूचना सामने आई। आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाला तिराही के एक समुदाय विशेष के युवक ने लड़की से बिना शासन की अनुमति के निकाह कर रहा था। जानकारी मिलते ही हिंदू जागरण के मंच के महानगर अध्यक्ष राजेश अवस्थी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और मैरिज लॉन का गेट बंद कर दिया, जिसके बाद तनाव की स्थिति बन गई। हिंदू संगठनों का आरोप है कि निकाह की प्रक्रिया पूरी कर कार्यक्रम को दावत-ए-वलीमा का रूप देने की तैयारी चल रही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह भी आरोप लगाया गया कि मैरिज लॉन के स्वामी मोनिस ने पूरे आयोजन में सहयोग किया। संगठन के लोगों का कहना है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा मामले को दबाने का प्रयास भी किया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि लड़की का निकाह कराने के उद्देश्य से अवैध रूप से धर्मांतरण कराया गया, जो कानूनन अपराध है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा गया है। कोतवाली इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हिंदू जागरण के मंच के महानगर अध्यक्ष राजेश अवस्थी ने कहा कि जिले में गंगा-जमुनी तहजीब को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, मैरिज लॉन को सील करने और आरोपितों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।