तिलहर में गैस बुकिंग को लेकर एजेंसी पर हंगामा, धक्का-मुक्की में गेट का शीशा टूटा
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर, संवाददाता। मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी आपूर्ति प्रभावित होने के तिलहर में गैस बुकिंग को लेकर एजेंसी पर हंगामा, धक्का-मुक्की

शाहजहांपुर, संवाददाता। मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी आपूर्ति प्रभावित होने के बाद शनिवार को तिलहर की एक गैस एजेंसी पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गैस बुकिंग नहीं होने से नाराज कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया और धक्का-मुक्की के दौरान एजेंसी गेट का शीशा टूट गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं में असमंजस बना हुआ है। शनिवार दोपहर ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने पर बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर गैस बुकिंग कराने पहुंच गए।
एजेंसी पर बुकिंग नहीं होने की जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी और कुछ लोगों ने नाराजगी जताते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी दौरान एजेंसी गेट का शीशा टूट गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर कोतवाल जुगल किशोर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिस की ड्यूटी लगाई गई और लोगों को समझाकर शांत कराया गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


