गैस एजेंसी पर धक्का मुक्की के साथ हंगामा, दरवाजे का शीशा तोड़ा
Shahjahnpur News - तिलहर गैस एजेंसी पर गैस बुकिंग को लेकर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ में धक्का-मुक्की हुई, जिसके चलते कुछ लोगों ने मुख्य गेट का शीशा तोड़ दिया। गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने घबराकर काम बंद कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और गैस बुकिंग प्रक्रिया को सुचारू किया।

गैस बुकिंग को लेकर तिलहर गैस एजेंसी पर मौजूद भीड़ में जमकर धक्का मुक्की हुई। इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा करते हुए गैस एजेंसी के मुख्य गेट का शीशा तोड़ दिया। गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने घबराकर एजेंसी को बंद कर दिया। सूचना पर कोतवाल जुगल किशोर पाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को काबू किया। भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। बीते कई दिनों से गैस बुकिंग का सर्वर खराब चल रहा है इसलिए गैस उपभोक्ताओं की गैस बुक नहीं हो पा रही है। शनिवार को तिलहर गैस एजेंसी पर गैस बुकिंग एवं केवाईसी को लेकर भारी संख्या में लोग पहुंच गए और एजेंसी पर भीड़ लग गई।
एजेंसी मालिक अशोक कुमार सिंह ने उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को भी लगाया। दोपहर बाद काउंटर खिड़की पर लगी लाइन टूट गई और पहले केवाईसी एवं गैस बुकिंग रसीद कटाने को लेकर उपभोक्ताओं में धक्का मुक्की होने लगी।इसी भीड़ में कुछ युवा हंगामा काटने लगे और कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए मुख्य गेट खुलवाने की जिद करने लगे। उपभोक्ताओं के गुस्से को देखते हुए कर्मचारियों ने गेट नहीं खोला जिस पर भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने मुख्य गेट के शीशे को तोड़ दिए। हंगामा को देखते हुए एजेंसी मालिक अशोक कुमार सिंह ने खुले सभी काउंटर बंद कर दिए और अधिकारियों सहित पुलिस को सूचना दे दी। कोतवाल जुगल किशोर पाल भारी पुलिस बल के साथ एजेंसी पहुंचे और उन्होंने एजेंसी मालिक से घटना की जानकारी ली। एजेंसी मालिक ने कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं करने की बात कहते हुए गैस एजेंसी के काउंटर खुलवाकर कार्य शुरू करा दिया। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने ग्राहकों की लाइन लगवा कर कार्य कराया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


